18 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
18 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

अप्रैल 16, 2024

POST : 1800 ख़्वाबों ख़्यालों की दुनिया ( फ़लसफ़ा ) डॉ लोक सेतिया

    ख़्वाबों ख़्यालों की दुनिया ( फ़लसफ़ा ) डॉ लोक सेतिया 

बड़ा खूबसूरत लगता है ये नामुराद रोग है , फिल्मों का असर ही नहीं फ़िल्मी कहानियों की मेहरबानी है । इक फिल्म आई थी सपनों का सौदागर उसकी कहानी का नायक पीड़ित दुःखी लोगों को सुंदर सपने दिखलाता है ताकि वो अपनी बदहाली और बुरे हालात को भूलकर ख़्वाबों ख़्यालों की दुनिया में कुछ पल इक काल्पनिक सुःख का अनुभव कर सकें । जिस अभिनेता ने वो किरदार निभाया था बॉलीवुड का सबसे बड़ा शोमैन माना जाता था मगर उसने बताया था कि उसे ये किरदार पसंद नहीं था और सिर्फ पैसे की खातिर उस ने अभिनय किया था । फ़िल्मी लोग अधिकतर ऐसा खरा सच बोलने से बचते हैं लेकिन 1977 में उन्होंने इक पत्रिका को साक्षात्कार देते हुए बताया था कि उनको कुछ बुरी फ़िल्में भी करनी पड़ीं थीं । ज़िंदगी का सभी का अपना तौर तरीका होता है लेकिन कोई भी किसी को परेशानियों से जूझने की बजाय उनसे नज़रें चुराने का सबक नहीं पढ़ा सकता है । ये अलग बात है कि मनोरंजन की दुनिया हमको कुछ घंटे आनंद का अनुभव करवाती है लेकिन नाटक संगीत या फ़िल्म से आपका पेट नहीं भर सकता है इसलिए दर्शक को झूठी तस्सली से बहलाना सही कार्य नहीं है । ज़माने के दुःख दर्द को अपने फायदे के लिए बाज़ार में बेचना किसी कथाकार या किसी कलाकार का सही काम नहीं हो सकता है । सुनहरे भविष्य के सपने संजोना और उनको हक़ीक़त में बदलने का प्रयास करना अच्छा होता है और अक्सर सभी ऐसा करते हैं कुछ लोककथाओं में भी कुछ गीतों में भी निराशा को छोड़ आशावादी दृष्टिकोण अपनाने को प्रेरित किया जाता है लेकिन ये दो बातें बिल्कुल अलग हैं किसी की निराशा को भगाना या किसी की बर्बादी का तमाशा देख उसे अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करना ।आजकल ये भी कोई व्यवसाय की तरह किया जाने लगा है , राजनेता जनता को अपने जाल में फंसाने को क्या क्या नहीं करते हैं , कुछ लोग योग से आयुर्वेद तक को अपना कारोबार बनाकर मालामाल हो गए हैं । तथाकथित बड़े बड़े नाम वाले लोग अभिनेता खिलाड़ी कहने को समाज सेवा करने को कोई संस्था बना शोहरत हासिल करते हैं जबकि पर्दे के पीछे उनका मकसद कुछ और ही होता है । राजनैतिक दल भी कभी अपने प्रचार के लिए तो कभी उनसे करोड़ों रूपये चंदा ले कर उनको राज्य सभा का सदस्य चुनवाते या मनोनीत करते हैं । लोग जिस किरादर को देख अभिनेता के कायल हुए होते हैं ये लोग वास्तविक जीवन में उसके विपरीत आचरण करते हैं कौन समझता है । 
 
हमारे समाज की सबसे बड़ी विडंबना यही है कि सत्ता धन दौलत नाम शोहरत सब हासिल कर के भी कुछ लोग वास्तविक जीवन में इंसानियत और ईमानदारी से कोसों दूर होते हैं पैसा ही उनका भगवान बन जाता है । लेकिन हमने उनकी चमकती हुई नकली दुनिया को असली ही नहीं समझ लिया बल्कि उनकी चकाचौंध में हमने खुद अपना अस्तित्व तक भुला दिया है । आज़ादी भी हमने अनगिनत कुर्बानियां दे कर पाई थी और देश में इक ऐसा संविधान बनाया गया था जिस में सभी नागरिकों को बराबरी से जीने का ही नहीं न्याय और अन्य तमाम अधिकार पाने से लेकर अपनी बात कहने विचार अभिव्यक्त करने से लेकर तमाम मौलिक अधिकार शामिल हैं । लेकिन क्या वास्तव में ऐसा हुआ है बिल्कुल भी नहीं बल्कि जिनको शासन का अवसर मिला उन लोगों ने सत्ता पर बैठ प्रशासनिक पदों को पाकर न्याय-व्यवस्था का भाग बनकर संविधान की अवधारणा को अनदेखा कर खुद कर्तव्य निभाना भूल कर विदेशी शासकों से अधिक अत्याचारी निरंकुश शासक बनते गए । अदालत संवैधानिक संघठन और उच्च पदों पर आसीन लोग राजनैतिक सत्ता पाने वालों की हाथ की कठपुतलियां बन कर रह गए हैं ।  शायद एक तिहाई लोग देश का सभी कुछ हथियाए बैठे हैं चाहे किसी भी तरह से कोई सभी को समानता की बात सोचता ही नहीं है जिस से ये देश उनकी आज़ादी और बाकि अधिकांश की गुलामी की मिसाल बन चुका है । 80 करोड़ जनता को सस्ते या मुफ्त राशन का अर्थ कोई गर्व या शान की नहीं शर्म की बात है जब कुछ लोग जनता की कमाई से अपने पर करोड़ों खर्च कर देश को लूट कर बर्बाद कर रहे हैं । जनता को झूठे सपनों से आखिर कब तक ठगते रहोगे कभी तो अर्थशास्त्र का पहला नियम सभी को समझाना ही होगा कि आप करोड़ों लोग इसलिए भूखे नंगे गरीब और बेबस बदहाल हैं क्योंकि कुछ लोग ज़रूरत से कहीं ज़्यादा धनवान हैं फिर भी उनकी अधिक पाने की हवस मिटती नहीं हैं । आपको अगर धर्म अधर्म की बात समझनी है तो किसी भी धार्मिक ग्रंथ को उठा कर पढ़ना सभी यही बताते हैं कि सबसे दरिद्र वो लोग होते हैं जिन के पास सभी कुछ होता है तब भी उनकी और हासिल करने की हवस मिटती नहीं है । मैंने भी सपने ही नहीं देखे बल्कि सपनों में ज़िंदगी गुज़ारी है इक कविता ब्लॉग पर 2012 में लिखी याद आई है शायद कोई समझेगा ।
 
 

सपनों में जीना ( कविता ) डॉ लोक सेतिया 

अक्तूबर 24, 2012

देखता रहा
जीवन के सपने
जीने के लिये ,
शीतल हवाओं के
सपने देखे
तपती झुलसाती लू में ।

फूलों और बहारों के
सपने देखे ,
कांटों से छलनी था
जब बदन
मुस्कुराता रहा
सपनों में ,
रुलाती रही ज़िंदगी ।

भूख से तड़पते हुए
सपने देखे ,
जी भर खाने के
प्यार सम्मान के
सपने देखे ,
जब मिला
तिरस्कार और ठोकरें ।

महल बनाया सपनों में ,
जब नहीं रहा बाकी
झोपड़ी का भी निशां 
राम राज्य का देखा सपना ,
जब आये नज़र
हर तरफ ही रावण ।

आतंक और दहशत में रह के
देखे प्यार इंसानियत
भाई चारे के ख़्वाब ,
लगा कर पंख उड़ा गगन में
जब नहीं चल पा रहा था
पांव के छालों से ।

भेदभाव की ऊंची दीवारों में ,
देखे सदभाव समानता के सपने
आशा के सपने ,
संजोए निराशा में
अमृत समझ पीता रहा विष ,
मुझे है इंतज़ार बसंत का
समाप्त नहीं हो रहा
पतझड़ का मौसम।

मुझे समझाने लगे हैं सभी
छोड़ सपने देखा करूं वास्तविकता ,
सब की तरह कर लूं स्वीकार
जो भी जैसा भी है ये समाज ,
कहते हैं सब लोग
नहीं बदलेगा कुछ भी
मेरे चाहने से ।

बढ़ता ही रहेगा अंतर ,
बड़े छोटे ,
अमीर गरीब के बीच ,
और बढ़ती जाएंगी ,
दिवारें नफरत की ,
दूभर हो जाएगा जीना भी ,
नहीं बचा सकता कोई भी ,
जब सब क़त्ल ,
कर रहे इंसानियत का ।

मगर मैं नहीं समझना चाहता ,
यथार्थ की सारी ये बातें ,
चाहता हूं देखता रहूं ,
सदा प्यार भरी ,
मधुर कल्पनाओं के सपने ,
क्योंकि यही है मेरे लिये ,
जीने का सहारा और विश्वास । 



अप्रैल 15, 2024

POST : 1799 ख़ाली की गारंटी दूंगा ( व्यंग्य ) डॉ लोक सेतिया

            ख़ाली की गारंटी दूंगा ( व्यंग्य ) डॉ लोक सेतिया  

 मामला बेहद संजीदा है उनको गारंटी कार्ड छपवाने हैं , पहला सवाल यही है कि क्या एक सौ चालीस करोड़ जनसंख्या में सभी को अलग अलग वितरण करना होगा या सिर्फ उनको जिनके पास प्रमाण पत्र होगा कि  सरकार बनवाने में योगदान किया है । नहीं बिलकुल नहीं ये इलेक्टोरल बॉण्ड की बात नहीं है जिन्होंने भी चंदा दिया उनका हिसाब बराबर है इस हाथ लो उस हाथ दो की बात थी । उस को दुनिया भूल गई फिर क्यों दुखती राग को छेड़ते हो , वोट देने वालों का मामला है । चुनाव आयोग से भी सहयोग मिल जाए तो क्या बात हो वीवीपैट की गिनती करते करते देख कर बंद लिफ़ाफ़े में गारंटी कार्ड बंटवाना संभव होगा , या जैसे बैंक भेजते हैं डेबिट क्रेडिट कार्ड गोपनीय किसी काले कागज़ से छिपाकर । पर ये दोनों ही हिसाब मांगने लगते हैं कितना खर्चा कितनी आमदनी क्या क्या । आजकल व्हाट्सएप्प पर निमंत्रण से अन्य सभी संदेश भिजवाते हैं जिन का कोई हिसाब किताब नहीं , और उनको नतीजे घोषित होने के दिन तक ही सुरक्षित रखने का भी विकल्प हो सकता है । सरकार बने नहीं बने गारंटी का कोई प्रमाण निशानी नहीं बचनी चाहिए अच्छे दिन आने वाले हैं लोग अभी भी उलाहना देते हैं । 
 
योगी बाबा जी को ये ख़बर मिली तो आग बबूला हो गए , मेरी गारंटी झूठी उसकी सच्ची ये तो ठीक नहीं है । मैंने क्या क्या नहीं बेचा किसी ने पीठ नहीं थपथपाई उन्होंने बनाया क्या बना बनाया मिला उसे भी संभाला नहीं कुछ तोड़ा , फोड़ा कुछ खाया पिया बाक़ी सब बर्बाद किया ताकि कोई और कभी आये तो कुछ नहीं बचा रहे । कोई पढ़ने भी लगे तो उनकी गारंटी पढ़ते पढ़ते फिर से चुनाव की घड़ी आ जाए , अभी तक सभी कहते थे कोई जादू की छड़ी नहीं है कि झट पट सबकी सारी मांगे पूरी हो जाएं । लगता है शायद अब कोई अलादीन का चिराग़ मिल गया है जिसे रगड़ते ही हुक्म मेरे आका बोलता जिन्न हाज़िर हो जाता है । कहीं किसी पर दिल तो नहीं फ़िदा हो गया जो आसमान से चांद सितारे तोड़ने जैसी बात करने लगे हैं । इस गारंटी शब्द ने अनगिनत लोगों को तबाह किया है कहना आसान करना असंभव है , हां याद आया पिछली बार का ऐलान था सब मुमकिन है नामुमकिन कुछ भी नहीं अब बात वही है शब्दों का हेर फेर किया है । बात करने में बात बदलने में उनका सानी कोई नहीं बात पर खरे उतरना थोड़ा कठिन है उसकी नौबत नहीं आने देते बात ही बदल देते हैं । गारंटी पर लोग भरोसा करें इस का उपाय है इक गीत है जिसे सुन कर हर कोई ख़ुशी से झूमने लगेगा , पढ़ते हैं । 

साहिर लुधियानवी , नील कमल फिल्म का गीत । 

खाली डिब्बा खाली बोतल ले ले मेरे यार
खाली से मत नफरत करना खाली सब संसार

बड़ा-बड़ा सा सर खाली डब्बा ,  
बड़ा-बड़ा सा तन खाली बोतल
 
वो भी आधे खाली निकले 
जिन पे लगा था भरे का लेबल
हमने इस दुनिया के दिल में झाँका है सौ बार 
 
खाली डिब्बा खाली बोतल ले ले मेरे यार ....

भरे थे तब बंगलों में ठहरे
खाली हुए तो हम तक पहुंचे
 
महलों की खुशियों के पाले , 
फुटपाथों के गम तक पहुंचे
इन शरणार्थियों के सर पे दे दे थोड़ा प्यार |
खाली डिब्बा खाली बोतल ले ले मेरे यार....

खाली की गारंटी दूंगा ,  
भरे हुए की क्या गारंटी
 
शहद में गुड के मेल का डर है ,
घी के अन्दर तेल का डर है
 
तम्बाखू में घास का ख़तरा ,
सेंट में झूटी बास का ख़तरा
 
मक्खन में चर्बी की मिलावट ,
केसर में कागज की खिलावट
 
मिर्ची में ईंटों के घिसाई ,
आटे में पत्थर की पिसाई
 
व्हिस्की अन्दर टिंचर घुलता,
रबड़ी  बीच बलोटिन तुलता
 
क्या जाने किस चीज़ में क्या हो,
गरम मसाला लीद भरा हो

खाली की गारंटी दूंगा
भरे हुए की क्या गारंटी
 
क्यों दुविधा में पड़ा है प्यारे ,  
झाड़ दे पाकिट खोल दे अंटी
 
छान पीस कर खुद भर लेना ,  
जो कुछ हो दरकार 
 
खाली डिब्बा खाली बोतल ले ले मेरे यार....
 
 
खाली डिब्बा खाली बोतल-KHALI DABBA KHALI BOTAL-NEELKAMAL-MANNA DEY-FUNNY  SONG-BY SAMEER BHATTACHARYA - YouTube





POST : 1798 गारंटी वाले बाबाजी ( हास-परिहास ) डॉ लोक सेतिया

       गारंटी वाले बाबाजी ( हास-परिहास ) डॉ लोक सेतिया 

हालांकि ये कानून है कि कोई भी चिकित्सक किसी भी रोग का ईलाज करने की गारंटी देने की बात नहीं कह सकता है तब भी झोला छाप से लेकर बड़े बड़े अस्पतालों के विशेषज्ञ थोड़ा शब्दों का हेर-फेर कर रोगी को ऐसा यकीन करने पर विवश कर ही देते हैं । कंपनियों की बात अलग है अमिताभ बच्चन तक जिनका प्रचार किया करते थे उनके विज्ञापन झूठे साबित हुए तो किसी ने अमिताभ बच्चन जी को दोषी नहीं समझा । तभी किसी ने ये तरीका अपनाया है और उनके दल ने उनके नाम की गारंटी से अपनी नैया चुनावी समंदर में उतार दी है । आपको भरोसा है तो ठीक है अगर नहीं है तो उनके नाम के भरोसे कश्ती में सवार हो जाओ फिर चाहे भंवर हो या तूफ़ान आए आपको पार उतरना ही है इस पार से भवसागर पार तक नाम का सहारा काफ़ी है । किसी बाबा की गलती पकड़ी गई तो बार बार मांगी अदालत से माफ़ी है क्या इतना काफ़ी है ये तो गब्बर सिंह की बात है बड़ी नाइंसाफ़ी है । बच गए तीनों खूब कहकहे लगाए आखिर गोली खाये क्योंकि जो डर गया समझो मर गया । इतिहास में गब्बर सिंह का इंसाफ़ दर्ज है रहेगा हर कोई तेरा क्या होगा कालिया कहेगा और कोई मैंने आपका नमक खाया है हाथ जोड़ कहेगा । आखिर सबको जाना है हर कोई चार दिन दुनिया में ज़िंदा रहेगा । 
 
आप को जब कोई गारंटी देता है तो गारंटी कार्ड है कि वारंटी कार्ड है ध्यान से देखना , कब से कब तक की अवधि भी जांच लेना अन्यथा ग़ज़ब ढाते हैं लोग , रात को दिन बताते हैं लोग । अपना नाम पता जांच लेना ज़रूरी है कोई हिरण भागता रहता है अंदर उसके कस्तूरी है । बड़ा शोर है पिछले दस साल में कोई फ़िल्म नहीं बनी वो तो फ़िल्म का प्रोमो है ट्रेलर था फ़िल्म अभी बाक़ी है । आप समझ रहे थे क्या शो है क्या अदाकारी है क्या खेल तमाशा है पता चला जो खाया नहीं अभी इक बताशा है , आपको ट्रेलर देखने में होने लगी हताशा है फ़िल्म चलेगी और खूब चलेगी आपकी ज़िंदगी जितनी है तब तक देखते रहना । मेरा नाम जोकर फ़िल्म का नायक अंत में कहता है अभी उसका तमाशा ख़त्म नहीं हुआ है ये तो इंटरवेल है यानि मध्यांतर है जो कितना है उसे भी पता नहीं था । जोकर का तमाशा लोग कभी भूलते नहीं हैं , अरे भाई ये दुनिया इक सर्कस है और इस में बड़े को भी छोटे को भी नीचे से ऊपर ऊपर से नीचे आना जाना पड़ता है , हीरो से जोकर बन जाना पड़ता है । जोकर हंसता नहीं हंसाता है दुनिया को और राजनीति की सर्कस है जो जनता को रुलाती है तभी मोगैंबो खुश होता है । गारंटी कार्ड पर किसी का नाम दर्ज नहीं जिसको मिली गारंटी और न नीचे किसी की मोहर लगी है कोई हस्ताक्षर नहीं हैं ऐसा कार्ड वैध नहीं साबित होगा कभी शर्तों पर खरा नहीं उतरने पर नौबत आई तो आपको समझ आएगा चाहा क्या क्या मिला बेवफ़ा आ आ तेरे प्यार में गाईड फिल्म का नायक सोचता है , काहे नाचे सपेरा , मुसाफ़िर जाएगा कहां ।
 

 

POST : 1797 घोषणापत्र की भूल-भुलैया ( अप्सरा कल्पना ) डॉ लोक सेतिया

    घोषणापत्र की भूल-भुलैया ( अप्सरा कल्पना ) डॉ लोक सेतिया 

हर चुनाव में ये भी रस्म निभाई जाती है , दुल्हन की डोली सजाई जाती है उसको ससुराल की सतरंगी दुनिया की रंगीन तस्वीर दिखलाई जाती है । बस ग्रह प्रवेश तक फूल राह पर बिछाए जाते हैं कांटों की सेज की असलियत छुपाई जाती है । कभी कोई कभी कोई और नाम देते हैं सभी राजनीतिक दल वाले वफ़ा चाहते हैं खुद वफ़ा से वाक़िफ़ नहीं होते लोग झूठों को सच छिपाने का नाहक इल्ज़ाम देते हैं । अभी तक जो हुआ किसी को खबर नहीं भविष्य में क्या होगा भगवान भी नहीं जानते मगर वोट मांगने वाले जनता को खैरात देने का वादा करते हैं अजब काम करते हैं । कौन दाता है कौन भिखारी है ये इक लाईलाज बिमारी है । कौन जाने कब तक कैसे जीना है हर किसी की सौ बरस जीने की तयारी है । शान से जीना क्या होता है स्वाभिमान से जीना किसे कहते हैं शायद हमने गुलामी को बरकत समझ लिया है । जिनको खुद हम चुनते हैं वही हम पर शासक बनकर कोड़े बरसाते हैं और हम दया करने की विनती करते हैं कायर बन सर झुकाते हैं । चलिए आज सभी राजनैतिक दलों के पुराने घोषणापत्र पढ़ते हैं और उनका मतलब समझाते हैं , इधर उधर की नहीं साफ़ साफ़ विषय पर आते हैं । 
 
सत्ताधारी उम्मीदवार से कहा आपके दल ने जो संकल्प पत्र जारी किया है ज़रा पढ़ कर सुनाओ और समझाओ । चार दिन बाद जिस को आधार बना कर वोट मांगते हैं अभी पढ़ा ही नहीं ठीक से बस कुछ शीर्षक जैसे रटे हुए थे जिनका अर्थ नहीं मालूम न ही ये समझते हैं कि उन को करना कैसे है । कोई दार्शनिक थे बोले नादान हैं इतना भी नहीं समझते कि जनता से सभी कुछ लिया जाता है अधिकांश खुद पर अपने साधनों सुविधाओं पर खर्च किया जाता है बच जाता है जितना जनता को लौटाया जाता है सैंकड़ों अड़चनों को लांघने की शर्त पूरी कर सकते हैं तभी ऊंठ के मुंह में जीरे की तरह । आपकी रगों से खून निचोड़ते हैं उस के बाद आपको खून बढ़ाने की दवा देने का वादा किया है लेकिन कितनों को मिलेगा कितने तड़पते तड़पते किसी और दुनिया में चले जाएंगे इस की गरंटी कौन दे सकता है । चतुर सुजान बतला रहे थे कि जिनकी किस्मत खराब होती है वही भिखारी बनकर हाथ फैलते हैं जिनको खुद पर भरोसा होता है उनको किसी से कोई खैरात नहीं मांगनी पड़ती वो अपने दम पर मेहनत से ज़िंदगी बसर कर लिया करते हैं । 
 
आपको अभी तक समझ नहीं आया कि जम्हूरियत वो तर्ज़े हुक़ूमत है जिस में बंदों को गिना करते हैं तोला नहीं करते , अर्थात आदमी की क़ाबलियत की नहीं संख्या का महत्व समझा जाता है । शासन करने वाले राजनेता अधिकारी तमाम संस्थाओं पर नियुक्त लोग देश को कुछ भी देते नहीं न देना चाहते हैं उनको सभी अधिकार खुद अपने लिए चाहिएं कोई फ़र्ज़ निभाना लाज़मी नहीं तभी 75 साल बाद देश की अधिकांश जनसंख्या मौलिक अधिकारों और बुनियादी सुविधाओं से महरूम है बेबस है लाचार है । देश और जनता की सेवा करने वालों को चुनने का कोई विकल्प ही नहीं है सभी सत्ता का अनुचित उपयोग करने वाले खड़े हैं । जैसे अधिकांश लोग अपनी लड़की का रिश्ता लोभी लालची और खुदगर्ज़ परिवार में नाकाबिल लड़के से कर पछताते हैं जनता भी सही ईमानदार की तलाश करने की कोशिश छोड़ जल्दी में गलत निर्णय लेती रही है । अब पछताए क्या होय जब चिड़िया चुग गई खेत , इन सभी राजनेताओं ने बाढ़ बनकर खेल की सुरक्षा करने की जगह सभी कुछ खा लिया है । इनके पेट ही नहीं आलीशान भवन शान ओ शौकत सभी गरीब जनता की दो वक़्त की रोटी छीन कर ही कायम है । ये तीसरा व्यक्ति कोई और नहीं सरकार नाम का इक दैत्य है जो रोटी बनाता नहीं रोटी खाता भी नहीं रोटी से खेलता है । 
 
जनहित और लोककल्याण की बात मत करना ये किसी और युग की बात है आजकल सभी सिर्फ और सिर्फ खुद या अपने दल संघठन की चिंता भी तभी तक करते हैं जब तक कोई मकसद पूरा होता रहता है अन्यथा किसी को बदलते देर नहीं लगती । विचारधारा से कोई मतलब नहीं किसी को और अपराधी बदमाश भी अपनी टोली में शामिल होते ही भलेमानस लगते हैं । सच तो ये है कि जनता की बात क्या खुद किसी राजनीतिक दल के लोग भी अपने घोषणापत्र को देखते तक नहीं है और उनकी कीमत रद्दी से बढ़कर नहीं रहती है चुनाव ख़त्म होते किसी को उनकी आवश्यकता नहीं रहती है । पौराणिक कथाओं में देवता हुआ करते थे जो खुद कुछ नहीं संचय करते थे अन्य लोगों को बांटते थे जितना पास होता , लेकिन कुछ राक्षस भी हुआ करते थे जो सभी से सभी छीन कर भी भूखे ही रहते थे । आज भी जिनको सब अपनी खातिर चाहिए वो राक्षस ही हैं लेकिन उनकी पहचान करना आसान नहीं है अक्सर जिसे देवता समझा वही दानव निकलता है । 
 
 himachal election bjp congress money spend election commission detail 68  सीट वाले हिमाचल प्रदेश चुनाव पर कांग्रेस और बीजेपी ने इतने करोड़ खर्च कर  डाले | Jansatta

अप्रैल 13, 2024

POST : 1796 जो गुनहगार पकड़े नहीं जाते ( दरअस्ल ) डॉ लोक सेतिया

     जो गुनहगार पकड़े नहीं जाते ( दरअस्ल ) डॉ लोक सेतिया 

ये इक पुरानी कहानी है इक युवक को जब अदालत मुजरिम घोषित करती है तब वो अपनी मां को पास बुलाता है और उसका कान काट खाता है । कारण समझाता है कि उसकी मां को सब खबर थी तब भी उस ने अपने बेटे को अनुचित राह पर चलने से रोका नहीं , जबकि उसका फ़र्ज़ था ऐसा करना । बताने की ज़रूरत नहीं कि आज जब भी खुले आम अनुचित कार्य अपराध और सामाजिक नियम कायदे की कोई परवाह नहीं कर कितने ही लोग निडरता से गुनाह करते हैं तब जिनको ऐसा करने से रोकना चाहिए वो सरकारी विभाग और जिनको ऐसा होने पर समाज को जागरूक करना चाहिए वो सोशल मीडिया से अखबार टीवी चैनल अपने अपने स्वार्थ में अंधे हो कर ख़ामोशी से सब देखते रहते हैं । राजनीति धर्म तमाम कारोबार से लेकर शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं का नैतिकता का पतन होने का बड़ा कारण ये सभी लोग हैं जिनको शायद कभी खुद अपने अपकर्मों का एहसास तक नहीं होता है । सरकारी विभाग के अधिकारी सरकारी नियम कायदे का पालन करवाना छोड़ अवैध कार्य करने वालों को सहयोग देते रहते हैं जितना भी संभव हो और कभी कोई पकड़ा भी जाता है तो सज़ा उसको मिलती है सरकारी विभाग के कर्मचारी अधिकारी कभी नहीं अपने अपराध के लिए कोई सज़ा पाते हैं । पुलिस का अपराधियों से गहरा रिश्ता शरीफ़ लोगों के प्रति अनुचित एवं अपमानजनक ढंग देश में अपराध को बढ़ावा देता रहा है । सत्ताधारी शासक भी बिना सरकारी विभाग के अधिकारी की मिलीभगत कोई भी अनुचित कार्य कर ही नहीं सकते हैं । अदालत कानून व्यवस्था की सुरक्षा करने को नियुक्त तमाम लोग देश समाज के प्रति अपना कर्तव्य और ईमानदारी को भुला बैठे हैं तभी हर दिन समाज की दशा और खराब होती जा रही है । 
 
सरकार और उस के विभाग बड़ी बड़ी बातें करते हैं और दावे करते हैं जनता की समस्याओं का उचित और शीघ्र समाधान करने का और लोगों से आग्रह करते हैं कुछ भी अनुचित होता हो तो उनको जानकारी दे कर सहयोग करें । लेकिन वास्तव में उनको खुद जिन बातों को रोकना चाहिए जानते देखते समझते हुए भी होने ही नहीं देते बल्कि अधिकांश खुद अपराधी के साथ खड़े दिखाई देते हैं , सरकारी प्लॉट्स पर अतिक्रमण से गंदगी फ़ैलाने ही नहीं बल्कि गुंडागर्दी और लूट अनैतिक कार्य नशे का धंधा जैसे अपराध इन्हीं से मिले लोग धड़ल्ले से करते हैं , जो शिकायत करे उसकी मुसीबत खड़ी हो जाती है । हमारे देश के प्रशासन का तौर तरीका अपराध को रोकना ख़त्म करना नहीं बल्कि बढ़ाना है क्योंकि इनको भले कितना वेतन कितनी सुविधाएं मिलती हों इन्हें अपने पदों और अधिकारों का दुरूपयोग करना अनुचित नहीं लगता और ऐसा कर धन दौलत जमा करना इनको महान कार्य लगता है । हमने राष्ट्रीय चरित्र को खो दिया है और कोई भी अपने अपकर्मों पर शर्मसार नहीं होता है । अधिकांश सामाजिक अपराध कभी थमते नहीं हैं क्योंकि हम लोग भी ऐसे असमाजिक तत्वों को स्वीकार ही नहीं करते बल्कि उनका ख़ामोशी से समर्थन देते हैं भले कारण या आधार जो भी हो । यहां कोई भी सच के साथ खड़ा नहीं होता बल्कि झूठ के पैरोकार तमाम लोग टीवी चैनल अख़बार सोशल मीडिया पर उनका बचाव करते नज़र आते हैं ।  
 
 कौन हैं जो खुद को धार्मिक समझते हैं । आपने खुद देखा ही नहीं अनुचित कामों को होते हुए बल्कि आप शामिल रहे किसी के अनुचित और अधर्म के कामों में , क्या यही शिक्षा हासिल की आपने धर्म की । आप खुद तो अधर्म की नगरी में अपनी ख़ुशी से रहते रहे औरों को भी विवश किया अधर्म की नगरी में आकर बसने को । धर्म के नाम पर आपने अधर्म का साथ दिया तो आपका अपराध और अधिक हो जाता है । शायद ये सभी धर्म को न मानते हैं न ही समझते हैं , इनका धर्म से कोई सरोकार नहीं है । इन सब का मकसद कुछ और ही रहा है । भगवान से तो इनको कोई डर लगता ही नहीं है वर्ना अधर्म की राह पर चलने से बचते । आज इक गुनहगार पकड़ा गया मगर कितने गुनहगार अभी आज़ाद हैं और उनको कोई सज़ा नहीं होगी केवल इतनी सी बात नहीं है । इस से खराब बात ये होगी कि उनको अपने किये अपराधों का कभी पछतावा तो क्या एहसास भी नहीं होगा । ये समझते ही नहीं हैं इन्होंने कितना अक्षम्य अपराध किया है ।
 
 हमने किसी सत्येंदर दुबे का क़त्ल होता देखा ही नहीं ख़बर भी याद नहीं , आई ई  इस इंजीनयर सेंट्रल नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इण्डिया में जनरल मैनेजर पद पर नियुक्त अधिकारी की हत्या इसलिए हुई क्योंकि उन्होंने ततकलीन प्रधानमंत्री कार्यालय को भ्र्ष्टाचार की जानकारी देने को इक गोपनीय पत्र लिखा 
था । 27 नवंबर 1973 को शाहपुर में जन्में तीस वर्षीय ईमानदार शख़्स को 27 नवंबर 2003 को गया में उनके जन्म दिन को ही क़त्ल किया गया मगर अपराधी की पहचान मालूम होने पर भी अपराधी को पकड़ने में सी बी आई को सात साल लग गए थे । जिस देश में इतना होने पर भी किसी शासक किसी सरकारी विभाग पर रत्ती भर भी असर नहीं हुआ हो उस को अंधेर नगरी चौपट राजा नहीं तो क्या कहा जाए । शायद ही अपने गुनाहों पर कभी प्रशासन या राजनेताशर्मिंदा होते हैं । पर्यावरण के लोग हैरान हैं कि गिद्धों की संख्या घटती जा रही है जबकि सरकारी दफ्तरों में गिद्ध विराजमान हैं कुर्सियों पर ज़िंदा इंसानों का मांस नोच नोच कर खाते हुए । 
 
शायर जाँनिसार अख़्तर कहते हैं :-

इन्कलाबों की घड़ी है , हर नहीं हां से बड़ी है ।

कितनी लाशों पे अभी तक , एक चादर सी पड़ी है । 


 


 
 

अप्रैल 12, 2024

POST : 1795 चुनावी आंकड़ों का बाज़ार ( हास्य-कविता ) डॉ लोक सेतिया

     चुनावी आंकड़ों का बाज़ार ( हास्य-कविता ) डॉ लोक सेतिया 

कितना अनुपम है , हर दल का इश्तिहार , 
जनता का वही ख़्वाब सुहाना , सच होगा 
देश की राजनीति का बना पचरंगा अचार
नैया खिवैया पतवार चलो भवसागर पार । 
 
देख सखी समझ आंख मिचौली की पहेली 
सत्ता होती है , सुंदर नार बड़ी ही अलबेली 
सभी बराबर अब राजा भोज क्या गंगू तेली 
मांगा गन्ना देते हैं गुड़ की पूरी की पूरी भेली ।
 
अपना धंधा करते हैं जम कर के भ्र्ष्टाचार
हम जैसा नहीं दूसरा कोई सच्चा ईमानदार 
दोस्त हैं दुश्मन , सभी हम उनके दिलदार 
दुनिया सुनती महिमा , अपनी है अपरंपार ।
 
छोड़ दो तुम सभी अपनी तरह से घरबार
इस ज़माने में ढूंढना मत कभी सच्चा प्यार 
अपने मन की करना , सोचना न कुछ तुम 
बड़ा मज़ा आता है कर सबका ही बंटाधार । 
 
हमने मैली कर दी गंगा यमुना सारी नदियां 
पापियों के पाप धुले कहां नहलाया सौ बार 
डाल डाल पर बैठे उल्लू , पात पात मेरे यार 
खाया हमने सब कुछ नहीं लिया पर डकार । 
 
अपने हाथ बिका हुआ है आंकड़ों का बाज़ार 
अपना खेल अलग है , जीतने वाले जाते हार 
काठ की हांडी हमने देखी चढ़ती बार-म-बार 
कौन समझा कभी जुमलों की अपनी बौछार ।     
 
अपना रोग लाईलाज है कौन करेगा क्या उपचार 
जितनी भी खिलाओ दवाई कर लो दुआएं भी पर 
कुछ असर नहीं होता हम को रहना पसंद बिमार 
बदनसीब जनता का ख़त्म नहीं होता इन्तिज़ार ।       
 
 
 भवसागर में नाव बढ़ाए जाता हूँ – देवराज दिनेश

अप्रैल 05, 2024

POST : 1794 जीने का अंदाज़ नहीं मालूम ( फ़लसफ़ा ) डॉ लोक सेतिया

    जीने का अंदाज़ नहीं मालूम ( फ़लसफ़ा ) डॉ लोक सेतिया  

है सभी कुछ फिर भी लगता है कमी है , इंसान को ज़िंदा ही नहीं रहना चाहिए बल्कि ज़िंदगी को भरपूर तरह से जीना भी चाहिए । शायद यही इक सबक है जो कोई किसी को सिखला नहीं सकता बल्कि हर किसी को खुद समझना सीखना पड़ता है । जैसे बदन को सवस्थ रहने को केवल भोजन ही नहीं खाना चाहिए अपितु संतुलित भोजन अच्छा खाना पीना ज़रूरी है । हम कभी अधिक खाते हैं कभी जो नहीं खाना चाहिए वो खाते हैं कभी कुछ लोग भर पेट नहीं खा पाते क्योंकि उनके भाग्य का हिस्से का कुछ और लोग खाते ही नहीं बल्कि बर्बाद भी करते हैं । आदमी जब इंसान नहीं रहता तभी अपनी आवश्यकता से अधिक संचय करता है जबकि सभी जानते हैं ज़िंदगी को बहुत थोड़ा चाहिए और ज़िंदगी के बाद संचय किया व्यर्थ जाता है मौत कुछ भी दुनिया से जाते ले जाने नहीं देती न ही कोई जन्म लेते कुछ भी साथ लाया ही होता है । कुदरत ने सभी कुछ सबकी खातिर बनाया है ये हमने अपनी भूख और हवस में अंधे होकर इक पागलपन किया है छीन कर लूट कर किसी भी तरह अधिक हासिल करने का कार्य कर के । घर भी कितना बड़ा महल बनाओ रहना है उसी अपने शरीर के आकार जितनी जगह चाहें भी तो तथाकथित हैवान की तरह अपना विस्तार नहीं कर सकते हैं । सोचना होगा कितनी जगह कितना भोजन कितना सामान वास्तव में चाहिए हमको ज़िंदा रहने को मगर हम ज़िंदा नहीं रहते बल्कि मरते हैं भागते रहते हैं इतना पाने की चाहत में जितना उपयोग करना संभव ही नहीं होता है । 
 
आदमी शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ होना चाहिए , शायद हम जानते ही नहीं कि मस्तिष्क को स्वस्थ कैसे रखना है । सामाजिक वातावरण कितना अच्छा है कितना खराब इस पर विचार नहीं किया जाता और अगर ये समाज सुरक्षित नहीं है अथवा बीमार है तो इस को सुधारना कुछ अच्छा बनाना किसी और का नहीं हमारा ही काम है । सिर्फ हवा पानी और पर्यावरण ही प्रदूषित नहीं है बल्कि हमारी सोच हमारे अचार विचार व्यवहार सभी समाज को नुक्सान पहुंचाते हैं लेकिन हम अपने स्वार्थ में अंधे इस पर ध्यान ही नहीं देते । सामाजिक मूल्यों के विपरीत कार्य करने से आपका कोई फ़ायदा होता है तो कितनों का नुक्सान होता है और ऐसा करने से जो अनुचित कार्य नहीं करते उनको परेशानी ही नहीं उनका जीवन कठिन हो जाता है । धनवान शासक वर्ग अधिकारी कर्मचारी जब अपना कर्तव्य ईमानदारी से नहीं निभाते तो सामन्य नागरिक को कठिनाइयां होती हैं , राजनेताओं ने जनता के साथ सबसे बड़ा अन्याय किया है सत्ता पाकर देश समाज की भलाई करना छोड़ अन्य सभी कार्य करना । देश में असामनता और भेद भाव बढ़ाने का कार्य और समाज और संविधान न्याय की उपेक्षा कर बहुत बड़ा अपराध किया है । जैसा शासक वैसी प्रजा की बात कही जाती है तभी देश की राजनीति के होते रहे पतन का असर बाक़ी समाज पर पड़ा है और आज ऐसा समाज बन गया है जिस में सभी ख़ुदगर्ज़ होते गए हैं । 
 
घर परिवार रिश्तों में दोस्ती में अपनापन और सुःख दुःख में साथ निभाने की बात छोड़ सभी दिखावा करने एवं इक पर्तिस्पर्धा करने जिस में ख़ुद आगे बढ़ने की ख़ातिर अपनों को ही पीछे धकेलने से गिराने तक सब करते हैं । सिर्फ आडंबर की ऊंचाई हासिल करने को खुद नैतिक रूप से बेहद निचले स्तर तक चले जाते हैं । भाई भाई का अधिकार छीन कर समझता है चतुराई की है जबकि वास्तव में धोखा फरेब ठगी कर चाहे जितना भी धन दौलत हासिल कर लिया हो अपनी आत्मा अपना ईमान और ज़मीर को दफ़्न कर जितना खोया है कोई हिसाब नहीं लगा सकते है । आपने देखा होगा हमने भी देखा है कुछ ही सालों में लोग कितने धनवान और साधनसम्पन्न बन गए हैं , लेकिन खुश नहीं होते क्योंकि खुशियां प्यार से आपसी मेलजोल से साथ रहने से हासिल होती हैं । पैसे से प्यार भरोसा और हमदर्दी खरीदी नहीं जा सकती है और दिखावे की ख़ुशी में शामिल सभी आपको वास्तविक एहसास नहीं करवा सकते हैं जैसे कभी छोटी छोटी ख़ुशी इक खिलौना मिलने की भी लगती थी । आकांक्षाओं का मेला है दुनिया में हर शख़्स अकेला है , इक और ऊंची सी दीवार खड़ी है सोशल मीडिया की पहचान हज़ारों से समझता कोई किसी को नहीं है , आना जाना मिलना जुलना कब का छूट गया । लैंडलाइन फ़ोन से भी बात किया करते थे कभी आजकल शुभकामना संदेश से सिर्फ औपचारिकता निभाते हैं , निमंत्रण पत्र से शोक संदेश तक व्याट्सएप्प पर रस्म निभाते हैं । हर अवसर लगता है भीड़ का शोर है लेकिन शोर में किसी को किसी की बात समझ आना तो क्या सुनाई ही कम देती है । इक शेर याद आता रहता है मित्र जवाहर लाल ठक्कर जी का :- 
 

    दिन भर तरसता ही रहा कोई बात तो करे , मुझ को कहां खबर थी इशारों का शहर है ।   

 


 

अप्रैल 04, 2024

POST : 1793 डॉ लोक सेतिया की पुस्तक ' शून्यकाल का आलाप ' की समीक्षा

   डॉ लोक सेतिया की पुस्तक  ' शून्यकाल का आलाप ' की समीक्षा

        

समीक्षक : डॉ . ज्ञानप्रकाश 'पीयूष' , आर .ई . एस .

आलोच्य कृति : शून्यकाल का आलाप

लेखक  :  डॉ. लोक सेतिया

विधा : हास्य-व्यंग्य 

प्रकाशक : श्वेतवर्णा प्रकाशन,नई दिल्ली

प्रथम संस्करण : 2023.

पृष्ठ : 95, मूल्य : ₹ 199 / -(हार्ड बॉण्ड) 


" ब्रह्मास्त्र की तरह अमोघ व असरदार हास्य-व्यंग्य रचनाएँ " 


फतेहाबाद ( हरियाणा ) के सुप्रतिष्ठित नामचीन वरिष्ठ  साहित्यकार डॉ.लोक सेतिया किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं । आप ग़ज़ल, हास्य-व्यंग्य, कविताएँ ,कहानियाँ , नज़्म आदि विविध विधाओं में अनवरत रूप से सृजनरत हैं । आपकी हास्य-व्यंग्य प्रधान प्रखर रचनाओं को पढ़कर हरिशंकर परसाई , श्री लाल शुक्ल , रवीन्द्र त्यागी , के.पी. सक्सेना प्रभृति विद्वानों की स्मृति सहज रूप से मानस-पटल पर अंकित हो जाती है ।
' शून्यकाल का आलाप ' हास्य-व्यंग्य रचनाओं का ऐसा विलक्षण संग्रह जो डॉ  लोक सेतिया के प्रौढ़ एवं परिष्कृत व्यक्तित्व को और अधिक प्रखर व कीर्तिवान बनाता है । इसमें कुल 28 हास्य-व्यंग्य रचनाएँ क्रमशः शून्य का रहस्य , झूठे कहीं के ,मरने भी नहीं देते , तलाश लोकतंत्र की ,संपादक जी , लौट के वापस घर को आए ,मृत्युलोक का सीधा प्रसारण , देवी देवताओं का बाज़ार ,ज़िन्दगी के दो किनारे ,बेघर हैं इस घर के मालिक ,भगवान का पेटेंट ,मूर्ख शिरोमणि , लेखक से बोले भगवान , विष्णुलोक का टीवी चैनल ,आपके बिना साजन , भगवान से हिसाब मांगता है कोई ,चौकीदारों का एक समान वेतन और रैंक ,खज़ाना मिल गया , क़यामत आ रही है , काला धन मिल गया है , बिक रहा है आतंकवाद , ईमानदार उम्मीदवार की खोज , आदर्श आचार संहिता , कलयुग की आत्मकथा ,सोमरस से कोरोना का इलाज़ , सुनो इक सच्ची कहानी , आत्मनिर्भरता की पढ़ लो पढ़ाई , और काला धन से कोरोना तक , आदि अंतर्निहित हैं । इनमें अनुभूतिपरक सामयिक सत्य के यथार्थवादी स्वरूप व जीवनगत विसंगतियों के विकृत रूप पर हास्य व व्यंग्यात्मक शैली में सारगर्भित विवेचन प्रस्तुत किया गया है । 

कालाधन , आदर्श आचार संहिता , आतंकवाद , मृत्युलोक का सीधा प्रसारण ,  आपके बिना साजन , लौट कर वापिस घर को आए , और आत्मनिर्भरता की पढ़ लो पढ़ाई आदि रचनाओं में तीक्ष्ण कटाक्ष देखते ही बनते हैं । विविध विषयों पर किए गए ये कटाक्ष ब्रहास्त्र की तरह अमोघ एवं असरदार हैं , तथा हास्य-परिहास पूर्ण रचनाएँ मन को आनन्द रस से आप्लावित कर अभिभूत कर देती हैं । रचनाओं में  संवेदनाओं की गहराई , अनुभूति की सच्चाई , शिल्प की उत्कृष्टता , कल्पना का वैभव तथा मनोविज्ञान का ठाठ दृष्टिगोचर होता है । 

' शून्य का रहस्य ' व्यंग्य में शून्य के महत्त्व को प्रतिपादित करते हुए लेखक का कहना है - "हम सौ करोड़ लोग मात्र नौ बार लिखा शून्य का अंक हैं ,जब तक हमारे आगे कोई एक खड़ा नहीं होता , किसी काम के नहीं हैं हम । इसलिए समझदार लोग प्रयास करते हैं कि वे शून्य से बड़ा कोई अंक हो जाएं और हम जैसे कई शून्य उनके पीछे खड़े रहकर उनका रुतबा बुलंद करें ।" पृष्ठ-11. 

" झूठे कहीं के " में भी व्यंग्य की धार बड़ी प्रखर है । तलाक़ के मुकदमें में माहिर वकील साहब तलाक़ के फ़ायदे समझाते हुए मुझे बता रहे थे कि सरकार ऐसा  क़ानून बनाने जा रही है कि तलाक़ लेने पर पत्नी को पति की अर्जित सम्पत्ति के साथ-साथ उसकी पैतृक संपत्ति से भी बराबर का हिस्सा मिलेगा । तभी उनकी धर्मपत्नी आ गई । पत्नी को देख , वकील साहब की हालत देखने लायक़ थी । उनकी पत्नी मेरी तरफ़ मुख़ातिब हो कर बोली ," कि मैं जानती हूँ कि ये किस खुशी में मिठाई बाँटते फिर रहे हैं , इसलिए आज इनके सामने ही आपसे पूछने आई हूँ कि मुझे भी बताओ कोई ऐसा वकील जो इनसे मेरा तलाक़ करवा सके । मुझे भी देखना है कि दूसरों का घर बर्बाद करने वाले का जब खुद का घर बर्बाद हो तो उसकी कैसी हालत होती है  ?....... आप ही बता दो कोई वकील जो मुझे भी यह सब दिलवा सकता हो , मिठाई में भी खिला सकती हूँ आपको । " यह सुनते ही वकील साहब का चेहरा देखने के काबिल था । उनके तेवर झट से बदल गए थे , अपनी पत्नी का हाथ पकड़ कर बोले , "आप तो बुरा मान गई , भला आपको कभी तलाक दे सकता हूँ मैं । मैं आपके बिना एक दिन भी नहीं रह सकता आप ही मेरा प्यार हैं , मेरी जिंदगी हैं , मेरी दुनिया है , मेरा जो भी है सभी आपका ही तो है । " पृष्ठ-16. 

व्यंग्य कला में निष्णात डॉ.लोक सेतिया की समस्त हास्य व्यंग्य रचनाएं एक से बढ़कर एक हैं ,सभी लाज़वाब हैं बानगी के रूप में ' लौट के वापस घर को आये ' से एक झलकी द्रष्टव्य है - " जब हमारे नगर में सचिवालय भवन बना तब लगा कि वहाँ सरकार के सभी विभागों के दफ्तर साथ - साथ होंगे तो जनता को आसानी होती होगी , काम तुरंत हो जाते होंगे । वहाँ कुछ पढ़े-लिखे सभ्य लोग बैठे होंगे जन सेवा का अपना दायित्व निभाने के लिए । मगर देखा , वहां तो अलग ही दृश्य था , जानवरों की तरह जनता कतारों में छटपटा रही थी और सरकारी बाबू इस तरह पेश आ रहे थे जैसे राजशाही के कौड़े बरसाए जाते थे । सरकारी कानून का डंडा चलाया जा रहा था और लोगों को कराहते देख  , कर्मचारी , अधिकारी आनंद ले रहे थे , उन्हें मजा आ रहा था । कुर्सियों पर , मेज पर और अलमारी में रखी फाइलों पर बेबस इंसानों के खून के छींटे  साफ नज़र आ रहे थे । कुछ लोग इंसानों का लहू इस तरह पी रहे थे जैसे सर्दी के मौसम में धूप में गर्म चाय - कॉफी का लुफ़्त उठा रहे हों , लोग चीख रहे थे ,चिल्ला रहे थे मगर प्रशासन नाम का पत्थर का देवता बेपरवाह था । उस पर रत्ती भर भी असर नहीं हो रहा था । लगता है वो अंधा भी था और बहरा भी।  "पृष्ठ-26. 

संग्रह की अन्य समस्त हास्य-व्यंग्यपरक रचनाएँ उकृष्ट एवं उपादेय हैं । ये कथ्य ,शिल्प , संवेदना ,शीर्षक , सम्प्रेषणीयता प्रयोजन , अभिप्रेत एवं उद्देश्य की दृष्टि से प्रभविष्णु हैं । भाषा में बोधगम्यता , और शैली का चुटीलापन पाठकगण को पठन के लिए आकृष्ट करता है । डॉ. लोक सेतिया प्रणीत शून्यकाल का आलाप कृति हर दृष्टि से स्तुत्य एवं श्लाघनीय है । पठनीय और संग्रहणीय है । शुभकामनाओं सहित । 

डॉ. ज्ञानप्रकाश 'पीयूष',आर.ई.एस.

पूर्व प्रिंसिपल,

साहित्यकार एवं समालोचक

1/258,मस्जिदवाली गली,तेलियान मोहल्ला,

नजदीक सदर बाजार ,सिरसा -125055(हरि.)

मो.94145-37902, 70155-43276

ईमेल-  gppeeyush@gmail.com



अप्रैल 01, 2024

POST : 1792 ज़ंजीर से हथकड़ी से पायल तलक ( बदलते रिश्ते ) डॉ लोक सेतिया

  ज़ंजीर से हथकड़ी से पायल तलक ( बदलते रिश्ते ) डॉ लोक सेतिया

सफ़लता का यही रंग - ढंग है , वक़्त फ़िल्म को भी समय बदलने के संग बदलाव करना पड़ता है , ज़ंजीर कब की अपना तौर तरीका बदलती रही है कभी डरावना ख़्वाब थी फिर कंगन से बंधी हथकड़ी हुई और उस के बाद पांव की पायल बन कर झनकने लगी । नायक पुलिस वाला जुआ शराबखाना जैसे धंधे करने वाले ख़लनायक को बाहुबली बन कर चारों खाने चित कर सब काले धंधे छोड़ने पर सहमत करवा लेता है । हमने उस असंभव काल्पनिक कहानी को मूर्ख बन कर हक़ीक़त समझ कर समझा कि कोई मसीहा बनकर आएगा और सब को ज़ालिम के ज़ुल्मों से राहत दिलवाएगा । ये अच्छे दिन का सपना दुनिया कब से देखती आई है , सपनों का सौदागर भी आया और हमने ख़्वाब भी वास्तविकता से ऊंची कीमत चुकाकर खरीदे । सिनेमा टीवी वालों ने सच और झूठ की मिलावट कर इतना स्वादिष्ट बनाकर परोसा कि हम उस स्वाद को छोड़ना कभी नहीं चाहते बेशक जानते हैं कि ये ज़हर है मिलावट का धीरे धीरे असर करता है । इन सब के साथ मिल कर सोशल मीडिया ने हमारी सोचने समझने की विचार करने की शक्ति को हमसे छीन लिया और हम लोग उन सभी के गुलाम बन गए हैं । आपको लगता होगा राजनेता अनपढ़ और बुद्धिहीन लोग होते हैं जबकि सच कुछ और है फ़िल्मी कहानियों से जितना नेताओं ने सीखा है वो कमाल है फ़िल्मी अंदाज़ फ़िल्मी डायलॉग फ़िल्मी किरदार असली दिखाई देने लगे राजनीति के घर के आंगन में और फिल्म वाले मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है गुनगुनाते रह गए । जो नाम वाला है वही तो बदनाम है से सबक लेकर लोग बदनाम होने को सब करने लगे और बात यहां तक आ पहुंची कि अपराधी गुंडा होना देश की राजनीति का ज़ेवर बन गया है ।   
 
आखिर इक दिन बाज़ी पलट ही गई और सभी अपराध करने वाला ख़लनायक से नायक की भूमिका निभाने लगा वह ही खुले आम कह कर , हां जी ख़लनायक हूं मैं । ख़लनायक की सफलता से राजनेताओं ने ये राज़ समझ लिया कि युग बदल चुका है । बस सत्य की खोज को छोड़ कर झूठ पर शोध किया जाने लगा और इक दिन झूठ विजयी होकर सिंहासन पर विराजमान हो गया । पुलिस अदालत कार्यपालिका सभी को अपना साथी बना लिया और सभी पुरातन आदर्शों मूल्यों को त्याग कर मैं चाहे जो करूं मेरी मर्ज़ी का महामंत्र का पाठ सभी को पढ़वा दिया । हर तरफ उनकी मन की बात उनका यही मंत्र सभी जपने लगे और लगने लगा कि जिन अच्छे दिनों की आस थी वो इसी से शीघ्र आने वाले हैं । लेकिन जब किसी ने सवाल उठाया कि दिखलाओ तो हमको कैसे होते हैं ये तो पहले से भी खराब दिन आने लगे हैं तब जवाब मिला कि स्वर्ग और अच्छे दिन होते ही नहीं हैं ये तो दिल को बहलाने को ग़ालिब ख़्याल अच्छा है । ये सुनते समझते इक ख़ामोशी छा गई है , लोहे की ज़ंजीर हथकड़ी बनी अब पांव की पायल बन कर तिगनी का नाच नचवा रही है कोई बांवरी शहंशाह के नाम की धुन पर उनका दिल नर्तकी बन बहला रही है । 
 
जाने किस ने ये बात कही थी कि आप कुछ लोगों को कुछ समय तक मूर्ख बना सकते हैं लेकिन हमेशा को सभी को मूर्ख बनाया नहीं जा सकता है । देश की जनता को सभी दलों के राजनेताओं ने मूर्ख बनाया है और कुछ समय बाद उनकी वास्तविकता समझ भी आती रही है लेकिन इतने अधिक लोगों को इतने अधिक समय तक अपने झांसे में रखने का जो कीर्तिमान शांहशाह ने स्थापित किया है उसे देश दुनिया दांतों तले उंगलियां दबा रही थी । अब उस की पोल खुल गई है जब सबको पता चल गया है कि उस ने लूट फिरौती और हर अनुचित ढंग से देश समाज के ढांचे तक को बर्बाद करने में कोई हद नहीं छोड़ी है बल्कि पिछले सभी घोटालों से बढ़कर घोटाला किया है तब लोग बोल नहीं सकते कि हम सभी इतने समय तक उल्लू बनते रहे । अप्रैल फूल बन कर कोई स्वीकार नहीं करता कि वह मूर्ख बन गया , हर मूर्ख अपनी समझदारी का डंका पीटता रहता है । 
 
 
 How Did April 1 Become April Fools' Day (History)
 

मार्च 31, 2024

POST : 1791 लागा इलेक्टोरल बॉण्ड का दाग़ ( हास -परिहास ) डॉ लोक सेतिया

 लागा इलेक्टोरल बॉण्ड का दाग़ ( हास -परिहास ) डॉ लोक सेतिया 

    ( सबसे बड़ा अप्रैल फूल बनाया इतिहास में कीर्तिमान स्थापित किया है ) 

आखिर कुछ तो सबसे बड़ा कर दिखाया उन्होंने , उनके चाहने वालों को कब से यकीन था किसी दिन उनका नाम इतिहास में दर्ज होगा अवश्य । काले रंग से अंकित होगा इसकी कल्पना नहीं की थी , देश की सर्वोच्च अदालत ने असंवैधानिक घोषित किया तब भी जनाब को भरोसा था उनके दामन पर कोई कालिख़ टिक नहीं सकेगी । तमाम विपक्षी दलों के दाग़दार राजनेता उनकी दाग़ धोने की मशीन से धुलते ही चमकदार सफ़ेद घोषित होते रहे हैं । जनाब के लिबास कितने कीमती और चमकदार होते हैं अचानक देखा सभी पर कोई धब्बा दिखाई देने लगा है । जनाब की सजावट चमक को बरकरार रखने को फैशन डिज़ाइनर नियुक्त हैं बहुत बड़ी राशि वेतन की लेते हैं उनको तलब किया गया ये कैसे होने दिया । आखिर किसी ने शोध किया तो पाया कि ये सभी वस्त्र जिस रंग का धब्बा लगाए दिखाई दे रहे हैं इलेक्टोरल बॉण्ड से उतरा हुआ रंग है जो पक्का रंग है शायद किसी ने होली पर ये मज़ाक किया है । रंगरजिया कहलाते हैं जो कपड़ों को रंगने में माहिर होते हैं , महिलाओं की सब से बड़ी समस्या साड़ी कमीज़ सलवार के रंग से हूबहू मेल खाता दुपट्टा या अन्य वस्त्र को रंगवाना होता है । अच्छे कारीगर रंगते ही नहीं रंग को उतारते भी हैं कितना गहरा रंग चढ़ा हुआ हो वो उसे सफेद कर सकते हैं । जनाब के कपड़ों से इलेक्टोरल बॉण्ड का दाग़ उनसे भी साफ़ नहीं हुआ लाख कोशिश करने पर भी । आखिर सरकारी विभाग से अदालत तक सभी किसी काम के नहीं निकले जनाब की छवि को बनाए रखने के काम में । जांच आयोग ही राजनेताओं को निर्दोष साबित कर सकता है , अब फिर से सरकार बनी तो यही रामबाण उपाय किया जाएगा , तब तक पुराना गीत गुनगुनाना मज़बूरी है , लागा चुनरी पे दाग़ छुपाऊं कैसे । 
 

लागा चुनरी पे दाग़ छुपाऊं कैसे , जा के बाबुल से नज़रें मिलाऊं कैसे । 

एक नंबर दो नंबर चाहे दस नंबर , बॉण्ड असली नकली भुनाऊं कैसे । 

अदालत का अंगना है टेड़ा कितना , नचाया सबको खुद नृत्य दिखाऊं कैसे । 

दुनिया हैरान देख कर अजब घोटाला , जांच आयोग बना कलीन चिट पाऊं कैसे । 

 

जांच आयोग ( हास्य व्यंग्य कविता ) 

काम नहीं था
दाम नहीं था
वक़्त बुरा था आया
ऐसे में देर रात
मंत्री जी का संदेशा आया
घर पर था बुलाया ।

नेता जी ने अपने हाथ से उनको
मधुर मिष्ठान खिलाया
बधाई हो अध्यक्ष
जांच आयोग का तुम्हें बनाया ।

खाने पीने कोठी कार
की छोड़ो चिंता
समझो विदेश भ्रमण का
अब है अवसर आया ।

घोटालों का शोर मचा
विपक्ष ने बड़ा सताया
नैया पार लगानी तुमने
सब ने हमें डुबाया ।

जैसे कहें आंख मूंद
सब तुम करते जाना
रपट बना रखी हमने
बिलकुल न घबराना ।

बस दो बार
जांच का कार्यकाल बढ़ाया
दो साल में रपट देने का
जब वक़्त था आया ।

आयोग ने मंत्री जी को
पाक साफ़ बताया
उसने व्यवस्था को
घोटाले का दोषी पाया ।

लाल कलम से
फाइलें कर कर काली
खोदा पर्वत सारा
और चुहिया मरी निकाली ।        


Supreme Court Electoral Bonds Hearing Big Points Unconstitutional SBI  Direction Updates | चुनावी बॉन्ड स्कीम पर लगा फुल स्टॉप, सुप्रीम कोर्ट ने  क्या-कुछ कहा? 10 प्वाइंट्स में जानिए ...