अगस्त 25, 2012

POST : 80 यहां जीना बड़ा मुश्क़िल यही इम्दाद कर दो ( ग़ज़ल ) डॉ लोक सेतिया ' तनहा '

         यहां  जीना बड़ा  मुश्क़िल यही  इम्दाद कर दो ( ग़ज़ल ) 

                    डॉ लोक सेतिया ' तनहा '

यहां जीना बड़ा  मुश्क़िल यही , इम्दाद कर दो
नहीं आबाद कर सकते अगर ,  बर्बाद कर दो ।
 
ख़ुदा मेरी सदा सुनता नहीं सौ बार दी है 
हमारे वास्ते कोई कभी फ़रियाद कर दो ।
 
पिलाओ ज़हर अपने हाथ से अहसान होगा  
हमें अब  जिंदगी की कैद से आज़ाद कर दो ।
 
नहीं कुछ भी मिलेगा साथ रहकर  , छोड़ जाओ  
सभी खुशियां मिलें तुमको  हमें नाशाद कर दो ।
 
बना लो दोस्त उनको लोग जो दुश्मन हैं मेरे   
ज़माने को , हमारे वास्ते  नक़्क़ाद कर दो ।

न खाओ तुम कसम कोई करो बस एक वादा 
मिलेंगे फिर कहीं इक दिन यही मीआद कर दो ।
 
बड़ा ही ख़ूबसूरत देश  ' तनहा ' था हमारा  
हमारे मुल्क़ में फिर से वही इतिहाद कर दो ।   
 

 
 


 
 
 


 


 
 

1 टिप्पणी:

Sanjaytanha ने कहा…

बढ़िया ग़ज़ल 👌👌👍👍