मई 14, 2018

POST : 775 ख़ुदकुशी नहीं की मैंने , मुझे कत्ल किया गया - डॉ लोक सेतिया

  ख़ुदकुशी नहीं की मैंने , मुझे कत्ल किया गया - डॉ लोक सेतिया 

       आपने सही पढ़ा है जनाब , आप ही हैं मेरे कातिल । नाम भी लिखा हुआ है इक खत में पूरी कहानी लिखी है आज ही । मगर आपको चिंता की कोई बात नहीं है । सच लिखा था उस आईएएस अफ़्सर सत्येंदर दुबे ने 15 साल हो जाएंगे 27 नवंबर को । आप जैसे लोग ही थे पी एम ओ ऑफिस भी और भरष्टचारी लोग भी । ईमानदारी गुनाह है । इक कहानी याद आई है । इक राजा का राजकुमार गुरु के पास शिक्षा पाने गया हुआ था , शिक्षा पूरी होने के समय खुद राजा गया गुरु के आश्रम में राजकुमार को ले जाने को । पूछा गुरु जी शिक्षा पूरी हो गई है तो राजकुमार को ले जा सकते हैं । गुरु जी ने कहा आप गुरुकुल के बाहर इंतज़ार करें अभी शिक्षा पूरी कर भेजता हूं ।

        राजकुमार को गुरु जी ने बुलाया और कहा आपके पिता आपको राजमहल ले जाने आये हैं और अब आप जा सकते हैं । राजकुमार झुका गुरु जी को प्रणाम किया और तभी गुरु जी ने अपने पास रखी छड़ी लेकर राजकुमार की पीठ पर मार दी । राजकुमार दर्द से भीतर तक कंपकपा गया । मगर गुरु जी को कुछ कह नहीं सकता था यही सीखा था नियम था । राजकुमार को सज़ा मिली कोई नहीं जनता था , उसने पिता राजा को भी नहीं बताया । किस बात की सज़ा मिली सोचता रहा ।

            सालों बाद जब राजकुमार राजा बन गया तब उसने गुरु जी को सादर आमंत्रित किया दरबार में असीस देने को । जब गुरु जी आये तो परनाम करने के बाद कहा गुरु जी इक सवाल आपसे पूछना है अगर अनुमति दें तो । गुरु जी बोले ज़रूर पूछो । राजा बन चुका राजकुमार बोला आपने आखिरी दिन मुझे पीठ पर छड़ी से मारा था , मैं नहीं जनता मेरा क्या कसूर रहा होगा । गुरु जी बोले राजन वो कोई सज़ा नहीं थी न ही तुमने कोई अपराध ही किया था । वो आखिरी सबक था , मुझे पता था आपने आगे चलकर इक दिन पिता की जगह राजा बनना है । आपने सभी को अपराधों की सज़ा भी देनी होगी , मगर निर्णय करते समय आपको याद रहेगा कि किसी बेगुनाह को सज़ा मिल जाए तो वो कभी नहीं भूलता है । इसलिए आपको कभी किसी को भी गलती से ऐसे दंड नहीं देना है । न्याय करने वाले को इसका आभास होना ज़रूरी है कि किसी को अकारण दंडित नहीं किया जाये ।  

               मुझे कुछ भी नहीं कहना आपसे , इतना ही चाहता हूं आप गुनहगारों को छोड़ आम नागरिक को सज़ाएं देने का काम नहीं करें । कानून के अनुसार जुर्म करने से किसी को अपने अधिकारों से दंडित करना अधिक बड़ा पाप है । पाप की सज़ा ऊपर वाला देता है मगर उसकी लाठी बेआवाज़ होती है । देश की सरकार राज्य की सरकार को समझना होगा अन्याय करने वालों की कहानियां भूलती नहीं । 

 

2 टिप्‍पणियां:

HARSHVARDHAN ने कहा…

आपकी इस पोस्ट को आज की बुलेटिन जन्म दिवस - मृणाल सेन और ब्लॉग बुलेटिन में शामिल किया गया है। कृपया एक बार आकर हमारा मान ज़रूर बढ़ाएं,,, सादर .... आभार।।

प्रतिभा सक्सेना ने कहा…

पते की बात कही है .