मार्च 04, 2013

POST : 308 बहुत है आरती उसकी उतारी ( हज़ल ) डॉ लोक सेतिया

बहुत है आरती उसकी  उतारी  ( हज़ल  ) डॉ लोक सेतिया

 
बहुत है आरती  उसकी उतारी 
नहीं सुनता सदा वो पर  हमारी ।
 
ज़माने भर की दौलत पास उसके   
वही है धर्म का ख़ुद कारोबारी  ।
 
गरीबों पर तरस ख़ाता नहीं है  
अमीरों से निभाता खूब  यारी ।

हमीं उलझे रहे अच्छे - बुरे में 
रहीं कब याद उसको बातें सारी ।
 
करे इंसाफ़ आकर ख़ुद किसी दिन  
उसी के भक्त  कितने व्यभिचारी  ।

यहां पर ज़ुल्म बढ़ता जा रहा है 
मची है हर तरफ़ ही मारा मारी  ।
 
चलो भगवान बदलें और हम भी   
परखना सबको होगा बारी  बारी ।
 
बनाया उसको हमने भक़्त बन कर  
भजन गाती थी मैया ये  हमारी ।
 
दिया जब छोड़ ' तनहा ' पूजना तो  
चलेगी किस तरह उसकी सवारी  ।
 

 
 


 
 


 

1 टिप्पणी: