अधूरा रह गया इक काम करना है ( ग़ज़ल ) डॉ लोक सेतिया ' तनहा '
अधूरा रह गया इक काम करना है
हमें तकदीर को अपनी बदलना है ।उड़ाने आप बेशक लाख भर लेना
ज़मीं पर आपको आख़िर उरतना है ।
हमेशा सच कहेंगे , सच लिखेंगे हम
न कह कर बात से अपनी मुकरना है ।
चिढ़ाता आईना उनको सदा लगता
बदल कर चेहरा बाहर निकलना है ।
हमारी प्यास को समझे नहीं जो भी
हमें बन कर घटा उन पर बरसना है ।
हमारी प्यास को समझे नहीं जो भी
हमें बन कर घटा उन पर बरसना है ।
करेंगे क़त्ल वो मुझको मुहब्बत से
हमें बेमौत उनके हाथ मरना है ।
कहीं दुनिया नई ' तनहा ' बसा लेना
यहां मुश्किल हुआ पल भर ठहरना है ।
