एक पत्थर को सबने ख़ुदा कह दिया ( ग़ज़ल ) डॉ लोक सेतिया ' तनहा '
एक पत्थर को सबने ख़ुदा कह दियाज़हर को ज़िंदगी की दवा कह दिया ।
सब वफ़ादार हैं सिर्फ़ हम बेवफ़ा
रोज़ सबने हमें बेवफ़ा कह दिया ।
मौत की चाह में , ज़िंदगी काट दी
आ भी जाओ मेरी दिलरुबा कह दिया ।
दिल हमारा किसी ने भी तोड़ा नहीं
दिल हमारा किसी ने भी तोड़ा नहीं
टूट जब वो गया , हादिसा कह दिया ।
वो डुबोते रहे हैं , सफ़ीना मगर
हर किसी ने उन्हें नाखुदा कह दिया ।
याद क्योंकर करेगा ज़माना मुझे
जब था ज़िंदा मुझे मर गया कह दिया ।
वो डुबोते रहे हैं , सफ़ीना मगर
हर किसी ने उन्हें नाखुदा कह दिया ।
याद क्योंकर करेगा ज़माना मुझे
जब था ज़िंदा मुझे मर गया कह दिया ।
हम तड़पते रहे , उम्र भर दर्द से
है ये ' तनहा ' की क़ातिल अदा कह दिया ।
