यही सबसे बड़ी उनकी तो टेंशन है ( ग़ज़ल ) डॉ लोक सेतिया
यही सबसे बड़ी उनकी तो टेंशन है
हमेशा जीतना हर इक इलेक्शन है ।
नहीं सरकार को इंसान लगते वो
ये सारे लोग वोटों का कलैक्शन है ।
भले कुछ भी कहे जनता हमें क्या है
हमारा काम करना बस करप्शन है ।
सियासत साफ़ सुथरी हो भला कैसे
यहां सबको शराफ़त से रिएक्शन है ।
हुआ क्या क़त्ल जो तुमसे हुआ कोई
तुम्हारा शासकों से गर कनैक्शन है ।
कहे सरकार जो भी तुमको करना है
तुम्हारे वास्ते ही , नोमिनेशन है ।
नतीजा जांच का ' तनहा ' बताए क्या
नहीं होता कभी कोई भी एक्शन है ।
...जीतना इलेक्शन है... नहीं होता एक्शन है wah
जवाब देंहटाएं