खुश्क हैं आंखें जुबां खामोश है ( ग़ज़ल ) डॉ लोक सेतिया ' तनहा '
खुश्क हैं आंखें जुबां खामोश हैइश्क़ की हर दास्तां खामोश है ।
बस तुम्हीं करते रहे रौशन जहां
तुम नहीं , सारा जहां खामोश है ।
छा गई खामोशियां चारों तरफ
चुप ज़मीं है आस्मां खामोश है ।
झूमता गाता हमेशा था कभी
आज सारा कारवां खामोश है ।
कल तलक आवाज़ थी बुलंद वही
आज क्योंकर रहनुमा खामोश है ।
लाश उस सविंधान की आई नज़र
क़त्ल का हर इक निशां ख़ामोश है ।
सिर्फ़ ' तनहा ' वक़त की आवाज़ है
किसलिए वो , जाने-जां खामोश है ।
किसलिए वो , जाने-जां खामोश है ।

बहुत खूब सर👌👍
जवाब देंहटाएं