सभी कुछ था मगर पैसा नहीं था ( ग़ज़ल ) डॉ लोक सेतिया ' तनहा '
सभी कुछ था मगर पैसा नहीं थाकोई भी अब तो पहला-सा नहीं था ।
गिला इसका नहीं बदला ज़माना
मगर वो शख्स तो ऐसा नहीं था ।
खिला इक फूल तो बगिया में लेकिन
जो हमने चाहा था वैसा नहीं था ।
न पूछो क्या हुआ भगवान जाने
मैं कैसा था कि मैं कैसा नहीं था ।
जो देखा गौर से उस घर को मैंने
लगा मुझको वो घर जैसा नहीं था ।
यही अपना जहां था खूबसूरत
गरीबी भूख थी रैसा नहीं था ।
( रैसा : कलह , झगड़ा , लड़ाई युद्ध , टंटा )
समझ बैठे थे ' तनहा ' सब को अपना
था जैसे को मिला तैसा नहीं था ।
( तैसा : उस जैसा )

Wahh .. magar wo shakhs to esa👌👍
जवाब देंहटाएं