अगस्त 27, 2012

POST : 94 इस दरजा एतबार क्यों ( ग़ज़ल ) डॉ लोक सेतिया ' तनहा '

इस दरजा एतबार क्यों ( ग़ज़ल ) डॉ  लोक सेतिया  ' तनहा '

इस दरजा एतबार क्यों
कहते हो बार बार क्यों ।

कोई बताये किस तरह
ग़म का है इव्वास्तगार क्यों ।

मुरझाये गुल कभी नहीं
उस को न इख्तियार क्यों ।

जाने किसी के आने का
हम को है इंतज़ार क्यों ।

पूछो न हमसे आज तुम
दिल का गया करार क्यों ।
 
दोषी  सभी फ़रार हैं 
निर्दोष गुनहगार क्यों । 

उनको सुना नई ग़ज़ल 
' तनहा ' है बेकरार क्यों ।   
 

 
 


 

1 टिप्पणी: