बहुत खूब समझे इशारा तुम्हारा ( ग़ज़ल ) डॉ लोक सेतिया ' तनहा '
बहुत खूब समझे इशारा तुम्हारानहीं मिल सकेगा सहारा तुम्हारा ।
गया टूट रिश्ता हमारा तुम्हारा ।
यकीं तुम पे करते रहे हम हमेशा
किया क्यों नहीं दोष सारा तुम्हारा ।
वफ़ाएं हमारी न तुम याद करना
तभी हो सकेगा गुज़ारा तुम्हारा ।
तभी हो सकेगा गुज़ारा तुम्हारा ।
रहें गर्दिशों में , हमारे सितारे
चमकता रहे इक सितारा तुम्हारा ।
रखेंगे उसे याद , हम ज़िंदगी भर
था कितना हसीं वो नज़ारा तुम्हारा ।
वही ख़्वाब ' तनहा ' हमें फिर से आया
वही नाम हमने पुकारा तुम्हारा ।
चमकता रहे इक सितारा तुम्हारा ।
रखेंगे उसे याद , हम ज़िंदगी भर
था कितना हसीं वो नज़ारा तुम्हारा ।
वही ख़्वाब ' तनहा ' हमें फिर से आया
वही नाम हमने पुकारा तुम्हारा ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें